October 19, 2024

ख़बरे टी वी – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 132वीं जयन्ती कांग्रेस जनों के द्वारा जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में मनायी गयी..

 

Khabre Tv – 9334598481 – शुभम की रिपोर्ट-  14 नवंबर 2021 को जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम बिहारशरीफ में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 132वीं जयन्ती कांग्रेस जनों के द्वारा जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में मनायी गयी, सर्वप्रथम उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया।

उसके पस्चात उनकी जीवनी पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दिलीप कुमार ने उनके जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि, आज हमलोग एक ऐसे महापुरुष की जयन्ती मना रहे हैं, जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई एवं देश को आज़ाद कराने में अग्रणी क़तार में खड़े रहकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और जिन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण 13 वर्ष जेल में बिताया एवं आज़ादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री का दायित्व वैसे समय में सम्भाला जब देश की आर्थिक स्थिति खराब थी।

देश में राजनीतिक उथल पुथल की स्थिति थी देश कई रियासतों में बँटा हुआ था लेकिन इन्होंने अपनी सूझ बूझ एवं शांतिपूर्ण तरीक़े से सभी रियासतों को हिंदुस्तान की मुख्य धारा के साथ जोड़ने का काम किया। आज जितनी भी सरकारी संस्थानें हमलोग देख रहे हैं, नेहरू जी की देन है इन सब के अलावे भी उनमें एक विलक्षण प्रतिभा भी थी, वे प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए भी बच्चों से काफ़ी प्रेम करते थे।

इसी कारण से आज भी बच्चे उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री के बजाय चाचा नेहरू के नाम से जानते हैं और नेहरू जी भी हमेशा यही कहते थे की आज के यही बच्चे कल के देश के भविष्य हैं। इसी तरह की बहुत सारी घटनायें उनके जीवन से जुड़ी हैं । जिनकी जितनी भी चर्चा की जाए कम है । इस अवसर पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह, जेड इस्लाम मीर अरशद हुस्सैन , नंदू पासवान,  फ़रहत जबीं अफ़सा , राजीव कुमार,  गुड्डु,  मो जावेद , अधिवक्ता इमत्याज आलम , सौरभ रंजन,  विवेक सागर , गुरुसहाय प्रसाद,  बीरेन्द्र सिंह के अलावे दर्जनों कांग्रेसियों ने इस इस बिचार गोष्ठी में भाग लिए ।

Other Important News