October 19, 2024

खबरें टीवी – ऐतिहासिक राजेन्द्र सेतु का इस्तेमाल लोगों को खून के आंसू रुला रही है

 

उत्तर बिहार की लाइफ लाइन के रूप में ख्यात मोकामा के ऐतिहासिक राजेन्द्र सेतु का इस्तेमाल अब लोगों के लिए कष्टकारी साबित हो रहा है।इस सेतु की जर्जर अवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था वन-वे कर दी गयी है।

प्रशासन की इस नई यातायात व्यवस्था से राजेन्द्र सेतु पर भयानक जाम की समस्या खड़ी हो गयी है।हर तरफ जाम से आम जिंदगी कराह रही है।लाल बालू लदे वाहनों का सर्वाधिक परिचालन परवान चढ़ने से आम लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।पटना और बेगूसराय जिले की सीमा पर वाहनों की लंबी कतार लोगों को खून के आंसू रुला रही है।

खास कर लंबी और बड़ी गाड़ियों की पुलिसिया परिचालन ने लोगों को परेशानियों में डाल दिया है।खास कर बीमार लोगों के लिए यह सेतु अब महफूज नहीं रह गया है।जाम में फंसी जिंदगी सेतु पर ही काल का निवाला बन रही है।

Other Important News