10 करोड़ की योजना से होने वाले बाबा मणिराम अखाड़ा के जीर्णोद्धार कार्य का मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने किया शिलान्यास..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ. सुनील कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ से अधिक की राशि से हिंदुओं की आस्था से जुड़े ऐतिहासिक स्थल बाबा मणिराम अखाड़ा के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करते हुए कहा कि इस धरोहर का संरक्षण और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद यह स्थल पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से एक नया आयाम प्राप्त करेगा।
मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण उनकी जिम्मेदारी है। बाबा मणिराम अखाड़ा का विकास न केवल धार्मिक भावनाओं को मजबूती देगा बल्कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।
उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में अब तक कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया है । इस शुभ अवसर पर आयोजित महादेव मैरेज हॉल में महिला संवाद के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में NDA सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, आने वाले समय में क्षेत्र में विकास की रफ्तार और भी तेज होगी।
इससे पहले मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने अपने क्षेत्र में महिला संवाद का भव्य आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि इन्हीं दोनों नेताओं के नेतृत्व में आज महिलाओं को उनका अधिकार और तरक्की का मार्ग मिला है।
डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकारों ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, उज्ज्वला योजना और महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल प्रमुख हैं। इन योजनाओं की बदौलत बिहार की महिलाएं शिक्षा, रोजगार और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने सदैव जनता के भरोसे को निभाया है और उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास किया है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे सशक्त होकर न केवल अपने अधिकारों के लिए आगे आएं बल्कि बिहार और देश की प्रगति में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।
