October 19, 2024

ख़बर्रे टी वी – 52 वें वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल,बिहार के आगमन के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर…

 

Khabre Tv – सत्यम की रिपोर्ट – 9334598481 –  विश्व शान्ति स्तूप राजगीर के 52 वें वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल,बिहार के आगमन के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला पदाधिकारी नालंदा श्री योगेन्द्र सिंह के द्वारा राजगीर के विश्व शान्ति स्तूप के प्रांगण में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की गई।

जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग,पथ निर्माण विभाग,पी एच ई डी,नगर परिषद तथा पर्यटन विभाग के पदाधिकारियों से तैयारी की समीक्षा की एवं आवश्यक निदेश दिया।
पुलिस बल तथा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के लिए आवश्यक निदेश दिए गए।
सिविल सर्जन नालंदा को स्थैतिक तथा चलंत मेडिकल टीम रखने के निदेश दिए गए।


कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग से राजगीर तथा राजगीर के आस-पास की सड़कों, राष्ट्रीय पथ 82 के बारे में जानकारी ली गई तथा अनावश्यक अवरोधक को ठीक करने के आदेश दिए गए।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर के द्वारा बताया गया कि विश्व शान्ति स्तूप तथा आस-पास के परिसरों तथा सड़कों की साफ – सफाई एवम रंग रोगन का कार्य लगभग करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि विश्व शान्ति स्तूप से लेकर रोप वे, हेलीपैड एवम अन्य जगहों की साफ सफाई, झाड़ियों की छंटाई तथा कूड़ेदानों के प्रबंध करा दिए गए हैं।


कार्यपालक अभियंता आपूर्ति, विद्युत प्रमंडल राजगीर को निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा स्ट्रीट लाइट, हाई मास्त लाइट को ठीक रखने के आदेश दिये गए।
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के द्वारा बताया गया कि पेयजल की व्यवस्था करा दी गई है।

Other Important News