October 19, 2024

खबरें टी वी – संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं नीतीश कुमार के जन उपयोगी सोच को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आवाहन किया ….

*नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे -जदयू*


Khabre Tv – 9334598481 – सत्यम की रिपोर्ट – आज जनता दल यूनाइटेड नालंदा की एक दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक राधा कृष्णा पैलेस सिपाह बिहारशरीफ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष सिया शरण ठाकुर ने किया जबकि स्वागत भाषण जदयू बिहार शरीफ के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा ने किया। बैठक में नालंदा के जिला प्रभारी इंद्रदेव कुशवाहा ,प्रोफेसर प्रमिला कुमारी,पूर्व मंत्री हरिनारायण सिंह, विधायक जितेंद्र कुमार, विधायक प्रेम मुखिया, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार, पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव , प्रोफेसर जनार्दन प्रसाद सिंह डॉ विपिन कुमार यादव, वसुंधरा कुमारी, मुन्नी देवी, हिमांशु पटेल, के अलावा जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपाध्यक्ष महासचिव सचिव प्रखंड के अध्यक्ष प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदेश के पदाधिकारी ने बैठक में भाग लिया।

बैठक में वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं नीतीश कुमार के जन उपयोगी सोच को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आवाहन किया गया। प्रखंड अध्यक्षों ने हर प्रखंड में जदयू का अस्थाई कार्यालय खोलने का प्रस्ताव बैठक में रखा। कार्यकर्ताओं ने भी पुराने दिनों की याद कराते हुए सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। हमारा पार्टी परिवार जैसा है इसे और मजबूत करेंगे नीतीश कुमार की नीतियों को कार्यों को आम आवाम तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बनारस प्रसाद सिन्हा, संजय कांत सिंहा अरुण वर्मा मानिक चंद कुशवाहा जयंत शर्मा विकास कुमार, प्रवक्ता डॉ शशिकांत कुमार टोनी, प्रवक्ता रोहित सिन्हा, अरविंद जी, विनोद कुमार ,सीताराम प्रसाद, मुन्ना जी, मुकेश सिंह, विनोद प्रसाद, विजय जी, अरशद जी, हक साहब अजय पासवान संजय कुमार धनंजय देव मुन्ना महतो आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Other Important News