October 19, 2024

ख़बरे टी वी – राष्ट्रीय पोषण माह में आज नालंदा के अस्थावां प्रखंड में गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया….

 

Khabre Tv – 9334598481 – अनुराग शर्मा की रिपोर्ट  – राष्ट्रीय पोषण माह में आज नालंदा के अस्थावां प्रखंड में गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित गर्भवती को संतुलित आहार की जानकारी दी गयी , साथ ही साथ पोषण माह के थीम ” कुपोषण छोड़ पोषण की ओर , थामें क्षेत्रीय भोजन की डोर” पर ध्यान आकर्षित किया। क्षेत्रीय भोजन का इस्तेमाल पर जोर दिया गया है ,इसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते है जो बच्चे की विकास में सहयोग करते है।

इसके साथ पोषण को लेकर जागरूक बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा किया गया। उपस्थित महिलाओं की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी भी दी गयी। इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका ज्योति ,सरिता ,सुमन मनोरमा एवं सेविका उपस्थित है।

Other Important News