October 19, 2024

ख़बरे टी वी – संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,बिहार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला के EVM/VVPAT वेयर हाउस में सुरक्षित रखे….

 

Khabre Tv – 9334598481- शुभम की रिपोर्ट – संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,बिहार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला के EVM/VVPAT वेयर हाउस में सुरक्षित रखे M3 मॉडल के ई वी एम/वी वी पैट मशीनों को आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा आम निर्वाचन के संचालन में प्रयुक्त होने के लिए कुल 4110 बी.यू ,2260 सी.यू तथा 3295 वी वी पैट को स्थानांतरित किया जा रहा है।

इस क्रम में सभी संख्यात्मक M3 के ई वी एम/वी वी पैट मशीनों को भौतिक रूप से मोबाइल एप के माध्यम से स्कैनिंग कराया जा रहा है।इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के सामने गोडॉन को खोला तथा बंद किया जा रहा है।आज जिला पदाधिकारी नालंदा श्री योगेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक नालंदा श्री हरि प्रसाथ एस का संयुक्त रूप से बेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।उन्होंने उपस्थित उप निर्वाचन अधिकारी को कई निदेश दिए।

Other Important News