October 18, 2024

ख़बरे टी वी – उप विकास आयुक्त नालंदा के द्वारा हरदेव भवन सभागार में जीविका की समीक्षात्मक बैठक…

 

Khabre Tv – 9334598481 – उप विकास आयुक्त नालंदा श्री राकेश कुमार के द्वारा हरदेव भवन सभागार में जीविका की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता की गई।
डी पी एम जीविका द्वारा बताया गया कि अब तक 55% जीविका परिवार की महिलाओं को कोविड वैक्सीनेशन किया जा सका है।उप विकास आयुक्त ने प्रखंड बार वैक्सीनेशन की स्थिति को देखा और सबसे नीचे पायदान पर रहने वाले प्रखंड एकंगरसराय,अस्थावां तथा कराईपरसुराई को स्पष्टीकरण देने का निदेश दिया।

जिला से सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों को वी सी के माध्यम से उपस्थिति प्रतिदिन ली जा रही है जिसमें जीविका के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भाग नहीं ले रहें हैं।उप विकास आयुक्त ने आदेश दिया कि यदि वे अपनी उपस्थिति वी सी में दर्ज नहीं कराते हैं तो कड़ी कारवाई की जाएगी।
चंडी बी पी एम के द्वारा गलत जानकारी देने के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया।
जीविका द्वारा अन्य विभागों तथा जन प्रतिनिधियों को लोगों में वितरण हेतु उपलब्ध कराए गए मास्क के बकाया राशि की वसूली पर भी चर्चा की गई।

Other Important News