October 19, 2024

ख़बरे टी वी – उप विकास आयुक्त नालंदा के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय,राजगीर हेतु गठित विद्यालय प्रबंधन समिति/विद्यालय सलाहकार समिति के समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता की..

 

Khabre Tv – 9334598481 – उप विकास आयुक्त नालंदा श्री राकेश कुमार के द्वारा उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जवाहर नवोदय विद्यालय,राजगीर हेतु गठित विद्यालय प्रबंधन समिति/विद्यालय सलाहकार समिति के समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता की गई।
विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा विद्यालय का वार्षिक/शैक्षणिक उपलब्धि बैठक में रखा गया।
विद्यालय के चहारदीवारी निर्माण तथा पहले से निर्मित चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने की बात पर चर्चा की गई।
विद्यालय के बाहर विद्यालय की 1.77 एकड़ भूमि जिस पर ग्रामीणों द्वारा चहारदीवारी निर्माण करने में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है पर अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को मामले के निष्पादन के निदेश दिए गए।
माननीय सांसद नालंदा द्वारा विद्यालय को उपलब्ध कराए गए आतुर वाहन के निबंधन विद्यालय के नाम से करवाने के भी निदेश दिए गए।
विद्यालय के अंदर जल जमाव के समस्या पर नगर निकाय को निर्देश दिया गया।
विद्यालय के मुख्य द्वार फोर लेन पर होने से बच्चों के सुरक्षा के मद्दे नजर मुख्य द्वार की दिशा बदलने के निदेश दिए गए।
प्राचार्य के द्वारा विद्यालय परिसर में एल ई डी हाई मास्त लाइट लगवाने के लिए माननीय सांसद, नालंदा से अनुरोध किए गए।
विद्यालय के प्राचार्य द्वारा शैक्षणिक उपलब्धि में बताया गया कि शैक्षणिक वर्ष 2020 – 21 में विद्यालय के शत-प्रतिशत बच्चे वर्ग – 10 तथा वर्ग -12 में पास किए हैं।
विद्यालय के 02 छात्र NTSE के द्वितीय स्तर की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में 02 छात्रों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
विज्ञान ज्योति में सत्र 2020-21 के फेज 1 में 50 छात्रों को तथा सत्र 2021-22 के फेज 2 में 100 छात्रों को निबंधित किया गया है।
प्राचार्य द्वारा बताया गया कि विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के 05 छात्रों को मानक अवार्ड दिया गया है।
माननीय सांसद नालंदा श्री कौशलेंद्र कुमार ने विद्यालय के विकास में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
उक्त बैठक में सलाहकार के रूप में नालंदा नव महाविहार के उप कुलपति भी उपस्थित थे।

Other Important News