October 18, 2024

#nalanda : नालंदा विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह…जानिए

नालंदा विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह…

 

 

 

“बिहार की पावन भूमि लोकतंत्र के मूल अवधारणा की जन्मदात्री है और यहाँ की ऐतिहासिक धरती पर नालंदा एक बार फिर भारतीय ज्ञान परंपरा के पुनर्जागरण को आकार दे रहा है” – प्रोफेसर अभय कुमार सिंह

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालंदा विश्वविद्यालय ने आज भारत का 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर कुलपति (अंतरिम) प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन के साथ अपने सम्बोधन में नालंदा समुदाय और यहाँ के आवासीय परिसर में अध्ययनरत तीस से अधिक देशों के छात्रों को संबोधित किया।

 

 

प्रो. सिंह ने कहा, “यह उत्सव भारत के लोकतंत्र की मजबूत नींव का उत्सव है। बिहार की पवित्र धरती लोकतंत्र के मूल अवधारणा की जन्मदात्री है और यहाँ की ऐतिहासिक धरती पर नालंदा एक बार फिर भारतीय ज्ञान परंपरा के पुनर्जागरण को आकार दे रहा है”।

प्रो. सिंह ने भारत की सांस्कृतिक को विविधता में एकता का दुर्लभ मॉडल बताया। प्रो. सिंह ने कहा कि नालंदा की नींव सुदृढ़ होने से शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का मार्ग प्रशस्त होगा…

 

 

विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न देशों के छात्रों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

शताब्दियों से नालंदा ने ज्ञान के प्रकाश स्तम्भ के रूप में पूरे एशिया के विद्वानों को आकर्षित किया है और प्राचीन ज्ञान परंपराओं में निहित बौद्धिक उत्कृष्टता और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक समंजस्यता हेतु प्रतिबद्ध वर्तमान नालंदा भी ज्ञान और संस्कृतियों के संगम के संस्थान के रूप में प्रतिष्ठित हो रहा है। लगभग एक सहस्राब्दी की प्रतीक्षा के बाद, एक बार फिर 30 से अधिक देशों से आए विविध पृष्ठभूमि के छात्र अब नालंदा के परिसर में अध्ययनरत हैं।

 

 

 

 

 

Other Important News