October 19, 2024

खबरें टी वी : कोलकाता के नेताजी इंदौर स्टेडियम में 30 से 31जुलाई तक 6th इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन, नालंदा की बेटियों ने रचा इतिहास…… जानिए पूरी खबर

नालंदा की बेटियों ने रचा इतिहास…..

 

 


खबरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो टीम के साथ सत्यम कुमार की रिपोर्ट : कोलकाता के नेताजी इंदौर स्टेडियम में 30से 31जुलाई तक 6th इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन किया गया। इस आयोजन की शुरुआत मुख्य अथिति कॉमन वैल्थ कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष :- हैन्शी सोंनि पिल्लै, कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के सचिव :- क्योसी जयदेव मण्डल ,

 

 

साउथ एशियन कराटे के सचिव :- मो0 मोआजीम हसन ,ईस्ट जोन कराटे के सचिव :- मि0 पंकज कांबली ,कराटे डू एसोसिशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष:-हंशि प्रेमजीत सेन ,ने द्वीप प्रज्वलित कर चैम्पियन शिप की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता में आठ से भी अधिक देश के 4000से भी अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

 

 

जिसमे संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल ,सकूनत रोड, खंदक पर के तीन चैम्पियन खिलाड़ियों ने आठ देश के खिलाड़ियों के हराकर वर्ग viii की अदिति पटेल स्वर्ण पदक ,वर्ग vi की सुमन कुमारी स्वर्ण पदक ,और वर्ग vi की पुष्पा सिन्हा रजत पदक पर जीत हासिल किये। बिहार राज्य के ,नालंदा जिला के साथ साथ संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल के मान को बढ़ाकर विध्यालय को गौरान्बित किये।

 

 

अदम्य जीत की खुशी के शुभ अवसर पर विधालय के सचिव :- पंकज कुमार ,निदेशिका :- खुशबू सिंह ने छात्राओं को बहुत बहुत बधाई दिए ,एवं छात्राओं को अन्य उचित खेल का अवसर प्रदान कर मेहनत करके आगे बढ़ने के साथ साथ प्रत्येक प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा भरी सींख दिए।

 

 

अपने सुझाव से छात्राओं के प्रेरित भी किये। निदेशिका :-खुशबू सिंह ने खेल प्रशिक्षक के मार्गदर्शक ओमपाल कुमार एवं देवराज कुमार को बहुत बहुत बधाई दिए। जिनके मेहनत और मार्गदर्शक से इन छात्राओं ने पदक प्राप्त कर विधालय को गौरान्बित किये ।

 

 

Other Important News