October 18, 2024

#nalanda: हरनौत नगर पंचायत के बस्ती गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 48 घंटे का अखंड कीर्तन संपन्न…. जानिए

 

 

 

 

 

 

 

हरनौत नगर पंचायत के बस्ती गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 48 घंटे का अखंड कीर्तन संपन्न….

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

खबरें टी वी: हरनौत (नालंदा) स्थानीय नगर पंचायत के बस्ती गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित 48 घंटे का अखंड कीर्तन सोमवार को हवन के साथ संपन्न हो गया। यह अंखंड कीर्तन शनिवार को प्रारंभ हुआ था। इसमें मिशी , लक्ष्मणपुर , करनौती, बस्ती , मानिकपुर, नियामतपुर ,नेहुसा ,दैली , नेहुसाबिगहा , रामसंग आदि गांव के एक दर्जन कीर्तन मंडली के सदस्यों ने भाग लिया था। विगत 48 घंटा से हरे रामा हरे कृष्ण के धून से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। विसर्जन के दौरान हनुमान मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया। इस हवन में भाग लेने के लिए बस्ती के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अखंड संकीर्तन को सफल बनाने में धनंजय कुमार , मुकेश कुमार , नीतीश कुमार , बौरी सिंह , ममता देवी , जितेंद्र , विजय , महेंद्र , पप्पू , पूनम , जूली आदि ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

रिपोर्ट हरिओम कुमार

 

 

 

Other Important News